IGU रेवाड़ी में PG दाखिले की तारीख बढ़ी: फटाफट करें अप्लाई

On: July 7, 2026 6:44 PM
Follow Us:
IIGU

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर-रेवाड़ी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (UTDs) में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर (Postgraduate – PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र अब आगामी 10 जुलाई 2026 तक यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इतना ही नहीं पहले से पंजीकृत छात्र अपना परीक्षा परिणाम अपडेट कर सकते हैं।

 

10 जुलाई तक पोर्टल पर अपडेट करें अपना यूजी रिजल्ट

यूनिवर्सिटी प्रशासन कहा कि पहले से आवेदन कर चुके छात्रों के लिए एक जरूरी गाइडलाइन जारी की है। ऐसे सभी पहले से पंजीकृत (Registered) विद्यार्थी जिनके ग्रेजुएशन (UG) के अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, वे बिना देरी किए यूनिवर्सिटी के दाखिला पोर्टल पर जाएं। छात्र अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके 10 जुलाई 2026 तक अपना फाइनल रिजल्ट और नंबर पोर्टल पर अपडेट कर दें।

नए भी कर सकते है आवेदन: इन सभी प्रमुख पीजी कोर्सों के लिए नए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। बता दे कि कोई छात्र पहले आवेदन करने से चूक गया था, तो वह 10 जुलाई तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया आवेदन कर सकते है।

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए नए आवेदन

लॉ और कॉमर्स: एल.एल.बी. (LLB), एल.एल.एम (LLM), एमकॉम (M.Com)।

आर्ट्स संकाय: एमए – हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, इतिहास, योगा, अर्थशास्त्र (Economics) और राजनीति विज्ञान (Political Science)।

साइंस संकाय: एमएससी (M.Sc) – गणित, भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), जीव प्राणी विज्ञान (Zoology), वनस्पति विज्ञान (Botany), जैव एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान (Biotech), भूगोल (Geography), पर्यावरण विज्ञान (Environment Science) और साइकोलॉजी।

प्रोफेशनल कोर्स: एम.फार्मा (फार्माकोग्नोसी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW), एमसीए (MCA), और मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (BHMCT)।

पात्रता, फीस और सीटों का पूरा विवरण यहाँ देखें

आईजीयू मीरपुर प्रशासन के अनुसार, विभिन्न विषयों में उपलब्ध कुल सीटों के विवरण, दाखिले की पात्रता (Eligibility Criteria), फीस संरचना (Fee Structure) और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.igu.ac.in पर अपलोड कर दी गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now