धारूहेड़ा: सोमवार रात व मंगलवार दोपहर धारूहेड़ा में जमकर बारिश हुई। दिल्ली जयपुर हाईवे पर दिल्ली व जयपुर पर मार्ग हो रहे जलभराव के चलते मंगलवार को भयंकर जाम लग गया। हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं अधूरे पडे नालो के चलते दो कारें भी घंस गई।

नाले में धंसी कार: हाईवे साथ बनाए जा रहे नाले के अधूरे काम के चलते मंगलवार को दो कारों के टायर धंस गए। जिसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के क्रेन की सहायता से कारों को हटाते हुए हाईवे चालू करवाया।
जाम के कारण यात्रियों को जहां घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा। इतना हीं नहीं जाम के चलते हाईवे पर लगे जाम को ट्रकों और भारी वाहनों की भीड़ ने और गंभीर बना दिया। ओवरब्रिज के चलते हाईवे की सर्विस लाईन से ही वाहन गुजर रहे है। लेकिन बारिश के चलते जलभराव हो रहा है। जलभराव के चलते कल से ही जाम की स्थिति बनी हुई है।

नाले में धंसी कार: हाईवे साथ बनाए जा रहे नाले के अधूरे काम के चलते मंगलवार को दो कारों के टायर धंस गए। जिसके चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के क्रेन की सहायता से कारों को हटाते हुए हाईवे चालू करवाया।
मंगलवार को बारिश हुई। हाइवे पर जलभराव के चलते जाम अधूरे नालों में दो कार धंस गई। काफी मश्क्कत करके कारों को बाहर निकाला गया। बार बार घंस रही वाहनो को लेकर एनएचएआई बिल्कुल गंभीर नहीं है।
सुरेश कुमार, यातायात प्रभारी धारूहेड़ा