रविवार, 15 नवम्बर 2026

Petrol Diesel Update: क्या देश में खत्म होने वाला है पेट्रोल का स्टॉक? इस स्टेट में अचानक बंद हुए 400 पेट्रोल पंप

Written by: सुनील चौहान

Published:

Petrol Diesel Update: देश में पेट्रोल डीजल की कमी देखने को मिल सकती है। एक तरफ अमेरिका इजराइल का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत…


Petrol Diesel Update: देश में पेट्रोल डीजल की कमी देखने को मिल सकती है। एक तरफ अमेरिका इजराइल का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत में अब पेट्रोल की कमी होने लगी है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की बाहरी कमी हो गई है।

आंध्र प्रदेश में पेट्रोल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। राज्य में अचानक से 400 से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं और पेट्रोल पंप के आगे होर्डिंग लगा दिया गया है कि पेट्रोल डीजल का स्टॉक खत्म हो गया है।

आंध्र प्रदेश में पेट्रोल डीजल की होने वाली भारी कमी है देश के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों के दिमाग में यही सवाल आ रहा है कि क्या पेट्रोल डीजल का स्टॉक देश में खत्म होने वाला है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

पेट्रोल डीजल की कमी होने से आंध्र प्रदेश में काफी परेशानियां बढ़ने लगी है वहीं दूसरी तरफ होर्मूर्ज से भी भारत के कई जहाजों को पास नहीं होने दिया जा रहा है इससे परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

कई पेट्रोल पंप ने तो स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो चुका है और सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप आंध्र प्रदेश में बंद हुए हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या देश में पेट्रोल डीजल की काफी ज्यादा कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

हालांकि सरकार के द्वारा लोगों से अपील किया जा रहा है कि पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी आप शांति बनाए रखें। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि देश में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी आपको पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि आंध्र प्रदेश में अचानक से 400 पेट्रोल पंप बंद होना एक चिंता का विषय बन चुका है। हालांकि ईरान अमेरिका युद्ध खत्म नहीं होने के कारण भारत ही नहीं कई देशों में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp