back to top
Home Haryana News Haryana News: युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर दी जान, पत्नी पर...

Haryana News: युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर दी जान, पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

Haryana News: सिरसा के आदर्श नगर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान आदर्श नगर की गली नंबर-4 निवासी अंकित के रूप में हुई है। अंकित ऑटो मार्केट में पेंटर का काम करता था। उसके पिता रामबक्श ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी किराना दुकान है और उनके दो बेटे हैं—बड़ा बेटा धर्मेंद्र और छोटा बेटा अंकित।

रामबक्श के अनुसार, अंकित की शादी 12 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव बुआपुर निवासी सुधा के साथ हुई थी। दोनों का एक 14 महीने का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। परिवार का आरोप है कि सुधा अक्सर अंकित से झगड़ा करती थी और कई बार ऑटो मार्केट तक पहुंचकर भी विवाद करती थी।

शनिवार को भी अंकित काम से दोपहर करीब 2 बजे घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। रात होते-होते विवाद और बढ़ गया।

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे सुधा ने बड़े भाई धर्मेंद्र को फोन कर बताया कि अंकित ने कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही धर्मेंद्र, उसकी पत्नी मीना और परिवार के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। वहां अंकित पंखे से लटका मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एचटीएम थाना पुलिस के जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी सुधा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News