गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, देखें आज के ताज़ा भाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

 Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर देशभर में उपभोक्ता राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन सरकार फिलहाल किसी भी जल्दबाजी में कदम नहीं उठाना चाहती.…


 Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर देशभर में उपभोक्ता राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन सरकार फिलहाल किसी भी जल्दबाजी में कदम नहीं उठाना चाहती. दरअसल भारत सरकार अभी ‘वेट एंड वॉच’ यानी इंतजार और निगरानी की नीति पर काम कर रही है. खासकर रूस से कच्चे तेल के आयात और अमेरिकी नीति संकेतों को ध्यान में रखते हुए.

Advertisement

कीमत घटाने से पहले सरकार करेगी व्यापक विश्लेषण
एक मीडिया रिपोर्ट (CNBC-TV18) के मुताबिक सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती से पहले कई अंतरराष्ट्रीय संकेतों और नीतिगत पहलुओं का विश्लेषण कर रही है. सूत्रों के अनुसार “फ्यूल प्राइस में राहत देने का फैसला फिलहाल स्थगित किया गया है. जब तक कि रूस के तेल पर संभावित अमेरिकी टैक्स या टैरिफ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती.”

रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी रुख पर निर्भर है फैसला
भारत इस समय अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 35% रूस से पूरा करता है, जो उसे रियायती दरों पर मिलता है. अगर अमेरिका रूस के तेल पर टैरिफ लगाने का फैसला करता है, तो इससे भारत को मिलने वाले सस्ते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. यही कारण है कि भारत सरकार अमेरिकी नीति को लेकर पूरी स्पष्टता का इंतजार कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ओपेक ने बढ़ाई आपूर्ति, फिर भी कीमतों पर निर्णय नहीं
सूत्रों के अनुसार, भले ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कमी नहीं है और ओपेक (OPEC) ने भी 1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन की आपूर्ति बढ़ा दी है. लेकिन भारत सरकार अभी भी कोई सीधा हस्तक्षेप करने से बच रही है. वजह यह है कि ऊर्जा बाजार की अनिश्चितता को ध्यान में रखकर ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा.

तेल कंपनियों की रणनीति पर भी ध्यान
भारत की तेल कंपनियां सोर्सिंग में विविधता लाने में सक्षम हैं. लेकिन अगर वैश्विक प्रतिबंध और बढ़ते हैं तो रियायती तेल तक पहुंच और अधिक जटिल हो सकती है. ऐसे में कंपनियों को वैकल्पिक सोर्स पर निर्भर रहना पड़ सकता है. जिससे घरेलू बाजार में तेल की कीमतें कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

अभी राहत की उम्मीद न करें
फिलहाल यह साफ हो चुका है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तात्कालिक राहत नहीं देने जा रही है. हालांकि आगामी वैश्विक नीतिगत बदलावों और बाजार की स्थिति के आधार पर ही कोई निर्णय लिया जाएगा. सरकार की निगाहें अभी पूरी तरह से अमेरिका के अगले कदम और रूस से तेल आयात की स्थिति पर टिकी हुई हैं.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp