गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल हुआ सस्ता, देखें आज के लेटेस्ट भाव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतों…


Petrol and diesel became cheaper see todays latest prices
Petrol and diesel became cheaper see todays latest prices
Google News Follow us on Google

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतों में नरमी के चलते देश में कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में कीमतें ज्यों की त्यों है।

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों मे उछाल Petrol Diesel Price

कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़कर 67.19 डॉलर प्रति बैरल हो गए। डब्ल्यूटीआई के दाम भी बढ़कर 65.45 डॉलर प्रति बैरल हो गए। चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आज पेट्रोल डीजल की कीमतें 11 जून 2025

आज पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 14 रुपये घटकर 94.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 रुपये सस्ता होकर 87.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 94.66 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल के दाम भी 18 पैसे घटकर 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गए। गाजियाबाद में पेट्रोल 12 रुपये घटकर 94.53 रुपये और डीजल 14 रुपये घटकर 87.61 रुपये प्रति लीटर हो गया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम Petrol Diesel Price

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव के कारण Petrol Diesel Price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज़ाना बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा के अनुसार बदलता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत बढ़ती है, तो इसका सीधा असर भारत के ईंधन के दामों पर पड़ता है।Petrol Diesel Price

यूपी में पेट्रोल-डीजल के रेट कैसे जानें?

अगर आप यूपी के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो आप SMS या मिस्ड कॉल के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के ताज़ा दाम जानने के लिए आप अपने नजदीकी पेट्रोल पंप से भी संपर्क कर सकते हैं।

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp