गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Free Electricity Scheme : हरियाणा में इस योजना के तहत लोगों को मिलेगी फ्री बिजली, यहां पोर्टल पर करें आवेदन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Free Electricity Scheme : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जिला वासियों से सरकार की "प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना…


Free Electricity Scheme : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जिला वासियों से सरकार की “प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना देशवासियों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त होगी।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक नागरिक https://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर इस योजना संबंधित आवश्यक जानकारियां ले सकता है और https://mnre.gov.in/ पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से सब्सिडी एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने योजना के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से मुफ्त बिजली और आर्थिक बचत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त होगी, जिससे प्रति वर्ष लगभग 15,000-18,000 रुपये की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त बिजली को बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) को बेचकर परिवार आय भी अर्जित कर सकते हैं।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा भी सब्सिडी दी जाएगी। सरकार सोलर पैनल स्थापना के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या अधिक के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, सस्ते ब्याज दरों पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

योजना सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान देगी। सोलर पैनल की आपूर्ति, स्थापना और रखरखाव से संबंधित कार्यों के माध्यम से लाखों युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp