
Haryana Nuh-Alwar Highway: हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर है। नूंह से अलवर नौगांव बॉर्डर तक नेशनल हाईवे-248ए के 47km लंबे हिस्से को 4 लेन बनाया जाएगा। यह परियोजना केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 400 करोड़ रुपये के बजट के सता मंजूरी मिल गई है।
इस विकास कार्य से क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना की मंजूरी से मेवात क्षेत्र के निवासी इसे अक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देख रहे हैं।
नूंह से अलवर तक चार लेन वाला नेशनल हाईवे
वन विभाग की NOC मिलने के बाद इस परियोजना के लिए जल्द टेंडर और निर्माण कार्य़ शुरु किया जाएगा। इससे विकास को नई दिशा मिलेगी। केंद्र सरकार के बजट मंजूरी के बाद स्थानीय लोगों ने एक दशक लंबे संघर्ष के बाद राहत मिली है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी
नूंह-अलवर सिंगल हाईवे पर पिछले 10 साल में करीब 2500 मौतें हुई है। जो इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा को लेकर चितांजनक है। इस नए फोर लने हाइवे के निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
