बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा की 836 कॉलोनियों के लोगों को मिलेंगी सड़क, पानी और अन्य सुविधाएं, सरकार ने दी मंजूरी

Written by: Best24News

Published:

Haryana Approved Colonies: हरियाणा में बीते दो वर्षों में 836 कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया गया है. यह काम अप्रैल 2023 से शुरू होकर 9 चरणों में पूरा किया गया. अब…


Haryana Approved Colonies: हरियाणा में बीते दो वर्षों में 836 कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया गया है. यह काम अप्रैल 2023 से शुरू होकर 9 चरणों में पूरा किया गया. अब इन कॉलोनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.Haryana

Advertisement

2192 कॉलोनियों के नक्शे निकाय विभाग को सौंपे गए
नगर योजनाकार विभाग द्वारा अब तक 2192 कॉलोनियों के लेआउट प्लान तैयार कर निकाय विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है. यह एक बड़ी पहल है ताकि वैध कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा सके.

कॉलोनियों की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला
24 अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि इन कॉलोनियों में ड्रोन सर्वे और लेआउट प्लानिंग के शेष कार्य पूरे किए जाएंगे. इसके बाद सड़क, जलापूर्ति, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाएं इन इलाकों में उपलब्ध कराई जाएंगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

विकास कार्यों में तालमेल की कमी बनी चुनौती
निकाय विभाग के अनुसार विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है. इसी समस्या को हल करने के लिए 8 मई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे.

2000 कॉलोनियों की हो चुकी है जांच
अब तक 2192 में से लगभग 2000 कॉलोनियों की मुख्यालय स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है. इनमें से 836 कॉलोनियों को वैधता मिल गई. जबकि 700 कॉलोनियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. वहीं 278 कॉलोनियों को सुधार के लिए वापस भेजा गया और 161 कॉलोनियों के प्रस्ताव अभी लंबित हैं.Haryana

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp