New Delhi: दिल्ली में 1 जुलाई से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा फ्यूल, आने जाने से पहले हो जाए सावधान !

On: March 21, 2026 11:25 PM
Follow Us:
People commuting to Delhi be careful

New Delhi: दिल्ली वासियों और यहां आने जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अगर आपकी भी गाड़ी काफी पुरानी हो गई है और तय समयसीमा को पार कर गई है तो आपको आने वाली 1 जुलाई से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल और सीएनजी नहीं दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, End of Life वाली गाड़ियों को फ्यूल नहीं देने का आदेश लागू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप पर इस आदेश का पालन सख्ती से किया जाएगा और पेट्रोल पंप पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। अगर पेट्रोल पंप मालिकों की तरफ से नियम के पालन नहीं करता है तो उनपर एक्शन होगा। Vehicles in Delhi

नंबर अनाउंस करेगा

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इस पर खास नजर बनाए रखेगी। पेट्रोल पंप में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ANPR कैमरा सिस्टम से निगरानी रखी जा रही है। जब गाड़ी पेट्रोल पंप पर आएगी तो कैमरा गाड़ी का नंबर अनाउंस करेगा। यह बताएगा कि गाड़ी कितनी साल पुरानी है। Vehicles in Delhi

मिली जानकारी के अनुसार, पहली बार में गाड़ी का मालिक एफिडेविट देकर गाड़ी ले जा सकता है। मगर दूसरी बार में गाड़ी को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। Vehicles in Delhi

खत्म हो चुकी है उम्र

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-NCR में खत्म हो चुकी उम्र वाली गाड़ियों की बड़ी तादाद है। खबर के मुताबिक, दिल्ली में उम्र खत्म हो चुकी टू व्हीलर्स की संख्या 62 लाख है। इसी तरह, ऐसी ही कैटेगरी की फोर व्हीलर गाड़ियों की संख्या 41 लाख है। Vehicles in Delhi

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा, NCR पर गौर करें तो हरियाणा में 27.5 लाख, उत्तर प्रदेश में 12.4 लाख और राजस्थान में 6.1 लाख ऐसी गाड़ियां हैं जिनकी उम्र खत्म हो चुकी हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now