PCB: भारत और पाकिस्तान तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव की स्थिति को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को स्थगित कर दिया है।
बता दे कि PCB अपनी लीग के बचे मैच दुबई में कराना चाहता था, लेकिन फिलहाल तनाव की स्थिति के चलते आमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मैच होस्ट करने से इनकार कर दिया।
हालाकि शुक्रवार सुबह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने PSL के बाकी मैचों को UAE में कराने का ऐलान किया था। लेकिन फिलहाल हालत बिगडती ज रही है। इसी के चलते अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा- ‘तनाव के बीच PSL के मैच UAE में कराना मुश्किल है। हम दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति से चिंतित है।’
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। भारत के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के कारण पीसीबी ने अंतिम आठ मैच पाकिस्तान से यूएई में स्थानांतरित कर दिए थे। लेकिन चिंताओं के कारण रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होने वाले मैच स्थानांतरित किए गए थे।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
