मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Indian Railway Rules: यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! रात के टाइम ट्रेन सफर करने वाले सावधान, वरना होगी जेल

Written by: Best24News

Published:

 Indian Railway Rules: रेलवे से सफर करने से पहले इसके नियमों को जानना बहुत जरूरी है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई सख्त नियम बनाए हैं.…


 Indian Railway Rules: रेलवे से सफर करने से पहले इसके नियमों को जानना बहुत जरूरी है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने कई सख्त नियम बनाए हैं. इन नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल जुर्माना बल्कि जेल की सजा भी हो सकती है. आइए इन नियमों को आसान भाषा में समझते हैं.Indian Railway Rules

Advertisement

रात में तेज आवाज करना सख्त मना

रात के समय ट्रेन में तेज आवाज में बात करना या गाना बजाना सख्त मना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रात 10 बजे के बाद यात्रियों को चैन से सोने का माहौल मिल सके. इसके लिए रेलवे ने यह नियम बनाया है.
तेज आवाज से सहयात्रियों को परेशानी हो सकती है. इसलिए यात्रा के दौरान शांति बनाए रखें.
रात में शोर मचाया तो जुर्माना और जेल
अगर आप रात में तेज आवाज में बात करते हैं या गाना बजाते हैं तो:

सहयात्री शिकायत कर सकते हैं.
रेलवे नियम तोड़ने पर 100 से 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
बार-बार नियम तोड़ने पर 6 महीने से 1 साल तक की जेल भी हो सकती है.
ट्रेन में धूम्रपान और शराब पीना सख्त वर्जित

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यात्रा के दौरान ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर:

धूम्रपान और शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
ऐसा करना न केवल अवैध है बल्कि ट्रेन में आग लगने जैसी गंभीर घटनाओं का कारण भी बन सकता है.
धूम्रपान करते पकड़े गए तो जेल तय
अगर रेलवे स्टाफ या टीटीई ने आपको धूम्रपान या शराब पीते पकड़ लिया तो:

भारी जुर्माना लगाया जाएगा.
इसके साथ ही आपको 3 साल तक की जेल हो सकती है.
रेलवे इस नियम के उल्लंघन पर बेहद सख्त कार्रवाई करता है.
बिना टिकट सफर करना अपराध
रेलवे अधिनियम के तहत बिना टिकट यात्रा करना:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

एक दंडनीय अपराध है.
रात के समय रिजर्व्ड डिब्बों में भीड़ बढ़ने पर बिना टिकट यात्री पकड़ में आ सकते हैं.
पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ जेल भेजा जा सकता है.
ट्रेन में विस्फोटक सामान ले जाना मना
रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए:Indian Railway Rules

ट्रेन में पटाखे, पेट्रोल, किरोसीन तेल, गैस सिलेंडर जैसे ज्वलनशील सामान ले जाने पर सख्त रोक लगा रखी है.
यह सामान ट्रेन में आग लगने का गंभीर खतरा बन सकते हैं.
ज्वलनशील सामग्री मिलने पर भारी सजा
अगर आप ट्रेन में ज्वलनशील सामान लेकर पकड़े जाते हैं तो:

रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 164 के तहत कार्रवाई होगी.
इसमें 1,000 रुपये तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.
इस नियम को लेकर रेलवे बिल्कुल भी ढील नहीं देता है.
रात 10 बजे के बाद लाइट्स बंद करना जरूरी
रेलवे के नियम के अनुसार:

रात 10 बजे के बाद ट्रेन में केवल नाइट लैंप ही चालू रह सकता है.
 अन्य लाइट्स चालू रखने पर जुर्माना लगाया जा सकता है.
दूसरों की नींद का सम्मान करना भी एक जिम्मेदारी है.
सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए नियमों का पालन करें
रेलवे यात्रा को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए बनाए गए इन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

तेज आवाज से बचें
धूम्रपान या शराब न करें
बिना टिकट यात्रा न करें
विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री न लेकर चलें
इन नियमों का पालन करके आप जुर्माना और जेल से बच सकते हैं और अपना सफर सुखद बना सकते हैं.Indian Railway Rules

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp