शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: परशुराम ब्राह्मण महासभा ने रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा द्वारा रेवाड़ी में भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महासभा के अध्यक्ष पंडित रमेश शर्मा की अध्यक्षता…


Parshuram Brahmin Mahasabha celebrated Lord Shri Parshurams birth anniversary with great pomp in Rewari
Parshuram Brahmin Mahasabha celebrated Lord Shri Parshurams birth anniversary with great pomp in Rewari
Google News Follow us on Google

Haryana News: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण महासभा द्वारा रेवाड़ी में भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महासभा के अध्यक्ष पंडित रमेश शर्मा की अध्यक्षता में बाला सराय स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

पं. रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष पं. मदनलाल शर्मा, महासचिव पवन भारद्वाज, संगठन सचिव पं. नरेंद्र जोशी, विनोद पारीक सहित महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान परशुराम को माल्यार्पण कर विधि विधान के साथ भगवान परशुराम का पूजन किया। इस मोके पर लोंगो महाराज को वंदन किया तथा भगवान परशुराम का आशीर्वाद ग्रहण किया।

 परशुराम ब्राह्मण महासभा ने रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव
परशुराम ब्राह्मण महासभा ने रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव

संस्था के अध्यक्ष पं. रमेश शर्मा ने समस्त विप्र बंधुओं को भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज उत्थान की दिशा में कुछ नए कार्य शुरू किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

संस्था के महासचिव पवन भारद्वाज ने महासभा की कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं संस्था के विस्तार को लेकर प्रस्ताव रखा। इसके अलावा उन्होंने महासभा की ओर से जल्द ही सर्व समाज और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। जिसके लिए जल्द ही एक बैठक बुलाकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

महासभा के संस्थापक सदस्य नीरज भारद्वाज व अजय सागर अत्री के अलावा राकेश भारद्वाज, रविंद्र मुद्गल, सुंदर मुद्गल, देवेश जोशी, त्रिलोकचंद, गौरव शर्मा, जयभगवान शर्मा सहित काफी संख्या में महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp