गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

OYO New Rule: गर्लफ्रेंड को OYO होटल ले जाने से पहले पढ़ लें ये नियम, नहीं तो होगी परेशानी

Written by: Best24News

Published:

OYO New Rule: अगर आप हॉलिडे की प्लानिंग कर रहे हैं और ठहरने के लिए OYO रूम्स की बुकिंग करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। OYO…


OYO New Rule: अगर आप हॉलिडे की प्लानिंग कर रहे हैं और ठहरने के लिए OYO रूम्स की बुकिंग करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। OYO Rooms ने अपनी चेक इन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है।

Advertisement

नए नियम के मुताबिक अब से अविवाहित जोड़ों यानि अनमैरिड कपल्स को OYO कमरा नहीं देगा। सिर्फ शादीशुदा कपल ही ओयो में कमरा ले सकते हैं। कंपनी के ये नया रूल यूपी के मेरठ में लागू हो गया है। बताया जा रहा है कि देश के अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जा सकता है।

इन लोगों को नहीं मिलेगी ओयो में एंट्री

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नए नियम के अनुसार, अब अनमैरिड कपल (ऐसे लोग जिनकी शादी नहीं हुई है) को ओयो के कमरों में एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शादीशुदा और परिवार के लोग आदि को ही चेक-इन की अनुमति दी जाएगी।

चेक-इन के समय दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

OYO में चेक-इन के समय Couple को वैलिड रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बुकिंग चाहे ऑनलाइन की गई हो या फिर ऑफलाइन, दोनों में ही रिश्ते को प्रमाणित करने वाले डॉक्यूमेंट जैसे मैरिज सर्टिफिकेट, आधार कार्ड आदि पेश करने होंगे। OYO ने अपने पार्टनर होटलों को मेरठ में तुरंत प्रभाव से इस नियम को लागू करने का निर्देश दिया है।

कंपनी ने क्या कहा ?

इस पर कंपनी ने कहा कि यह निर्णय जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है। वहीं, इस नियम को धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों में भी लागू किया जा सकता है। नियम न मानने वाले होटलों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इन नियमों के बारे में कंपनी ने सभी होटलों को जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस बारे में ओयो उत्तर भारत के रीजनल हेड पावस शर्मा ने कहा, “OYO लोगों को सुरक्षित हॉस्पिटैलिटी देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन हम उन नागरिकों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं, जहां हम काम करते हैं। हम समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करते रहेंगे।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp