धारूहेड़ा: अंधत्व निवारण के उद्देश्य से लाला रामचन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय लाला किशोरीलाल रस्तोगी की शताब्दी जन्मदिन स्मृति में रविवार को नंदरामपुर बास गांव में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 300 से ज्यादा मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

धारूहेड़ा: नेत्र जांच शिविर के दौरान मरीजों की आंखों की जांच करते चिकित्सक
आयोजक भूपेंद्र रस्तोगी ने बताया कि शिविर में डॉ. इंद्र मोहन रस्तोगी और उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। शिविर के दौरान स्वर्गीय लाला किशोरीलाल रस्तोगी की स्मृति में पौधारोपण भी किया गया तथा गांव में 100 से ज्यादा पौधे वितरित किए गए।

आयोजक ने कहा हर साल इसी दिन गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रावत, खूबराम, सूरज नंबरदार, गोपाल, सत्यभारत यादव, देवदत्त और धर्मबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












