गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में OPS बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी। पुरानी पेंशन योजना  OPS बहाली की मांग को लेकर रविवार को रेवाड़ी में हजारों कर्मचारियों ने संकल्प मार्च निकाला। पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर निकाला गया मार्च राव…


रेवाड़ी में OPS बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च
रेवाड़ी में OPS बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। पुरानी पेंशन योजना  OPS बहाली की मांग को लेकर रविवार को रेवाड़ी में हजारों कर्मचारियों ने संकल्प मार्च निकाला। पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरियाणा के आह्वान पर निकाला गया मार्च राव तुलाराम पार्क से शुरू होकर लघु सचिवालय पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने “पुरानी पेंशन अधिकार हमारा” और “OPS बहाल करो” के नारे लगाए। मार्च में महिला कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

Advertisement

मार्च का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ऋषि नैन और राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी डॉ. अरविंद यादव ने किया। जिला प्रधान राजबीर यादव ने मार्च की अध्यक्षता की, जबकि जिला महासचिव मनोज मसानी ने मंच का संचालन किया। मार्च में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अनूप लाठर, महिला विंग इंचार्ज राजबाला, ऑडिटर विजय भुना, डॉ. बलराम आर्य सहित विभिन्न जिलों से पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इनमें खेदड़ थर्मल पावर प्लांट से नरेश कुमार, जींद से जोगिंदर लोहान, रोहतक से अनिल स्वामी, झज्जर से मनोज कुमार, महेंद्रगढ़ से सुरेंद्र यादव व अरविंद कुमार और गुरुग्राम से रामधनखेड़ा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में OPS बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च
रेवाड़ी में OPS बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों का संकल्प मार्च

प्रदेश महासचिव ऋषि नैन ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि OPS की बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त से प्रत्येक रविवार को जिला स्तर पर संकल्प मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। इन मार्चों का समापन 7 फरवरी 2027 को कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्यव्यापी संकल्प मार्च के साथ होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp