Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौट रहे जवान की मौत, 7 मई को हुई थी शादी

On: May 24, 2025 6:54 AM
Follow Us:
Haryana

Operation Sindoor: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित गौछारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के जवान की जान चली गई. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत खटाहा गांव निवासी रामविलास साह के पुत्र कुणाल कुमार के रूप में की गई है. वे भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे और छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे.

मौके पर ही हो गई मौत

जानकारी के अनुसार, कुणाल अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और सुबह चार बजे खगड़िया स्टेशन पर उतरने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही गौछारी स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मचा कोहराम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के बैग से वायुसेना का पहचान पत्र बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now