Home Haryana News Haryana crime: एक साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, बाइपास...

Haryana crime: एक साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, बाइपास पर बोरी में मिला शव

0
1
HARYANA CRIME
HARYANA CRIME

Haryana crime: पंचकूला: सेक्टर-12ए स्थित एक क्रैच से दिनदहाड़े एक साल के मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शनिवार देर रात बच्चे का शव पिंजौर के पास सुखोमाजरी बाईपास क्षेत्र से एक बोरी में बरामद किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंजौर निवासी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन दिन पहले मनाया था बर्थडे‘ बता दे कि मासूम बच्चे का परिवार हाल ही में खुशियों में डूबा हुआ था। महज तीन दिन पहले ही परिवार ने बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया था। परिजनों के अनुसार किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशी इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगी। घटना वाले दिन आरोपी गोपाल क्रैच में पहुंचा और खुद को बच्चे का पिता रवि बताते हुए बच्चे को अपने साथ ले गया। क्रैच संचालकों को उस पर कोई शक नहीं हुआ और बच्चे को उसके हवाले कर दिया गया।Haryana crime

मची अफरा तफरी: काफी देर तक बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की।

बोरी में बंद बच्चे का शव बरामद: जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले कि आरोपी पिंजौर की ओर गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार रात पुलिस ने पिंजौर के नजदीक सुखोमाजरी बाईपास से एक बोरी में बंद बच्चे का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने आरोपी गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर बाद में उसकी हत्या कर दी। हालांकि हत्या के कारणों को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।