शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी एम्स के लिए ट्रंपेट फ्लाईओवर निर्माण पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: रेवाड़ी के माजरा क्षेत्र में प्रस्तावित एम्स परियोजना से जुड़े यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए बनाए जाने वाले ट्रंपेट फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।…


रेवाड़ी एम्स के लिए ट्रंपेट फ्लाईओवर निर्माण पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब
रेवाड़ी एम्स के लिए ट्रंपेट फ्लाईओवर निर्माण पर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब
Google News Follow us on Google

Breaking News: रेवाड़ी के माजरा क्षेत्र में प्रस्तावित एम्स परियोजना से जुड़े यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए बनाए जाने वाले ट्रंपेट फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट तलब की गई है और कार्य में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement

ट्रंपेट फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी: सूत्रों के अनुसार, एम्स जैसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान के संचालन से क्षेत्र में मरीजों, एंबुलेंस, स्टाफ और आम वाहनों की आवाजाही में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसे देखते हुए माजरा क्षेत्र में ट्रंपेट फ्लाईओवर का निर्माण बेहद अहम माना जा रहा है। फ्लाईओवर के माध्यम से हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात को निर्बाध रखने की योजना है, ताकि जाम की स्थिति न बने और आपात सेवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।Breaking News

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की स्पष्ट जानकारी रिपोर्ट में शामिल की जाए और उनका शीघ्र समाधान किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि तय समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा किया जाए।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp