मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Number Plate Challan: ट्रेफिक पुलिस की सख्ती ! नंबर प्लेट लगवाने से पहले कट रहा चालान

Written by: Best24News

Published:

Number Plate Challan: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को अनिवार्य किए जाने के बावजूद छत्तीसगढ़ के करीब 80 फीसदी वाहनों में यह अब तक नहीं लग पाई है. आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया…


Number Plate Challan: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को अनिवार्य किए जाने के बावजूद छत्तीसगढ़ के करीब 80 फीसदी वाहनों में यह अब तक नहीं लग पाई है. आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया और आरटीओ के चक्कर काटने की परेशानी के बीच वाहन मालिक यह सोचने को मजबूर हैं कि पहले चालान कटेगा या नंबर प्लेट लगेगी.

Advertisement

पुलिस की सख्ती
राज्य पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत अभियान शुरू किया है. जिसमें नंबर प्लेट, आरसी, डीएल और हेलमेट की जांच की जा रही है. नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही HSRP लगवाने के लिए भी कड़ाई से निर्देश दिए जा रहे हैं.

1 अप्रैल 2019 से पहले के 31 लाख वाहन
राज्य में 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड 31 लाख वाहनों में HSRP लगाना अनिवार्य है. लेकिन अब तक केवल 1 लाख वाहनों में ही प्लेट लग सकी है. कुल 50 हजार आवेदन ही ऑनलाइन दर्ज हो पाए हैं. जिससे काम की धीमी गति पर सवाल उठ रहे हैं. Number Plate Challan

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शिकायत दर्ज करने में तकनीकी खामी, नहीं मिल रही सुविधा

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए चेसिस नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार और मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है. लेकिन OTP जनरेट करते समय एरर आना, 500 शब्दों की सीमा और ईमेल से संपर्क का विकल्प न होना उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कठिन और जटिल
HSRP के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया पर आधारित है. लेकिन यह प्रक्रिया अंग्रेज़ी में और जटिल है. अधिकांश वाहन मालिकों को फॉर्म समझ में नहीं आ रहा है. जिससे उन्हें बार-बार आरटीओ दफ्तर या परिवहन सेवा केंद्र जाना पड़ रहा है.

मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प भी अधूरा
जो वाहन मालिक अपने पुराने आरसी बुक में मोबाइल नंबर नहीं दर्ज करवा पाए थे. उन्हें मोबाइल अपडेट करने में भी परेशानी हो रही है. RTO की वेबसाइट पर वीडियो अपलोड किया गया है. लेकिन मुख्य समस्याओं वाले हिस्से गायब हैं.

पुराने आरसी बुक में जानकारी अधूरी
कई पुराने आरसी बुक में न तो मोबाइल नंबर और न ही वाहन की जीवन अवधि की जानकारी है. जिससे आवेदन प्रक्रिया बार-बार रिजेक्ट हो रही है. वेबसाइट केवल यही सलाह देती है कि आरटीओ कार्यालय जाकर आवेदन करें.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

छोटे कारोबारी और ऑटो चालकों की बड़ी परेशानी
सरकार ने वेबसाइट और 8 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. लेकिन छोटे दुकानदार, टैक्सी और ऑटो चालक इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. इन्हें नंबर प्लेट के लिए अतिरिक्त पैसे और समय खर्च कर के परिवहन सेवा केंद्र और आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

कॉलोनियों और दफ्तरों में लगाए जा रहे कैंप
परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश के मुताबिक विभाग द्वारा कॉलोनियों, गली-मोहल्लों और सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाए जा रहे हैं. ताकि लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो सके और HSRP प्रक्रिया को गति दी जा सके. Number Plate Challan

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp