
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अपने तीनों विभागों में तबादलों पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री विज के पास बिजली, परिवहन और श्रम विभाग हैं। इसकी जानकारी मंत्री विज ने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुद दी।
मिली जानकारी के अनुसार, अनिल विज ने कहा- हरियाणा सरकार द्वारा तबादलों के लिए जो ऑनलाइन ट्रांसफर नीति बनाई गई है, वह मेरे सभी विभागों में जब तक पूरी तरह लागू नहीं हो जाती, तब तक मेरे सभी विभागों में सभी प्रकार के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। Haryana Breaking News

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
जानकारी के मुताबिक, गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए नई ऑनलाइन ट्रांसफर नीति का नोटिफिकेशन जारी किया है।
