गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Elevated Bridge: फरीदाबाद से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक अब सीधी सड़क, इन गावों की हुई मौज

Written by: Best24News

Published:

New Elevated Bridge: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुधारने के लिए एक और बड़ी पहल की जा रही है. अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के…


New Elevated Bridge: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को सुधारने के लिए एक और बड़ी पहल की जा रही है. अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए मोहना रोड पर एलिवेटेड पुल का निर्माण किया जा रहा है. इसके जरिए लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और औद्योगिक क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी.

Advertisement

एलिवेटेड पुल से तीन एक्सप्रेसवे की मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मोहना रोड पर सेक्टर-64 से दशहरा मैदान तक एलिवेटेड पुल बनाया जा रहा है. अब इस पुल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (KGP) एक्सप्रेसवे से सीधा जोड़ा जा रहा है. इससे तीनों हाईवे से यातायात तेजी से और सुगमता से गुजर सकेगा.

मोहना रोड बनेगा फोरलेन, खोदाई का काम शुरू
पुल को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए मोहना रोड की खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है. इससे यह मार्ग जल्द ही फोरलेन में तब्दील होगा और लोग सीधे एलिवेटेड पुल से दशहरा मैदान तक यात्रा कर सकेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यातायात होगा सुगम, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ
एलिवेटेड पुल के निर्माण से जहां एक ओर ट्रैफिक संचालन में सुविधा बढ़ेगी. वहीं दूसरी ओर इससे IMT (Industrial Model Township) में चल रहे उद्योगों को भी तेज कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स की सुविधा मिलेगी. इससे रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा.

15 गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
इस एलिवेटेड पुल से फरीदाबाद के मोहना रोड से सटे 15 गांवों को सीधा फायदा होगा. इनमें प्रमुख गांव हैं – चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, बुखारपुर, बहबलपुर, फतेहपुर बिल्लौच, जुन्हैड़ा, अटाली, मोहना, मोठूका आदि. इन गांवों में रहने वाले लोगों के लिए अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पुल को एक्सप्रेसवे से जोड़ना बना प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा
स्थानीय निवासी जयवीर धनखड़ का कहना है कि यदि एलिवेटेड पुल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नहीं जोड़ा जाता, तो इसका पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पाता. लेकिन अब यह कनेक्शन मिलने से यह प्रोजेक्ट व्यवहारिक और व्यापक हो गया है.

पीडब्ल्यूडी ने दी निर्माण अपडेट
PWD के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि मोहना मार्ग पर बन रहे एलिवेटेड पुल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ना अब योजना में शामिल हो चुका है. खोदाई कार्य के पूरा होते ही लोग पुल के माध्यम से सीधे दशहरा मैदान तक वाहन से पहुंच सकेंगे.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp