google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana : हरियाणा के युवा अब घर बैठे कर सकेंगे कमाई, सरकार युवाओं को दे रही ये खास ट्रेनिंग | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा के युवा अब घर बैठे कर सकेंगे कमाई, सरकार युवाओं को दे रही ये खास ट्रेनिंग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी की घोषणा के अनुरूप, राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें होम-स्टे (Home Stay) की…


Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी की घोषणा के अनुरूप, राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए एक नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें होम-स्टे (Home Stay) की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने घरों के कमरों को गेस्ट हाउस के रूप में किराए पर देकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने में सक्षम बनाना है।Haryana

Advertisement

इस योजना को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा सरकार के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।

इस बारे में जानकारी देते हुए गौरव गौतम, राज्य मंत्री, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग ने बताया कि पहले यह योजना केवल पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के युवाओं के लिए लागू थी, लेकिन अब इसे पूरे हरियाणा राज्य के 15 से 29 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए विस्तारित किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर अब 6 जून 2025 कर दिया गया है।Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

ट्रेनिंग की मुख्य विशेषताएं:

प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने घरों में उपलब्ध अतिरिक्त कमरों का उपयोग होम-स्टे सुविधा के रूप में कर सकेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार 6 जून, 2025 तक अपने संबंधित जिला नोडल आई.टी.आई. में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रपत्र और नियम व शर्तें विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

गौरव गौतम ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन “आत्मनिर्भर युवा – आत्मनिर्भर हरियाणा” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने राज्य के युवाओं से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp