मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Free Plot Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान ! अब गरीबों को मिलेंगे 100 गज के प्लॉट

Written by: Best24News

Published:

Haryana Free Plot Scheme:   हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत 537 ग्राम पंचायतों और 24 महाग्राम पंचायतों में…


haryana 2025 05 13T204117.339
haryana 2025 05 13T204117.339
Google News Follow us on Google

Haryana Free Plot Scheme:   हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है. इस योजना के तहत 537 ग्राम पंचायतों और 24 महाग्राम पंचायतों में 1.58 लाख गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्लॉट दिए जाएंगे. जिससे वे अपना पक्का मकान बना सकें.

Advertisement

हर गरीब को सिर पर छत देने का संकल्प

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मिलकर इस योजना की औपचारिक शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब परिवार को उसका खुद का घर मिले. यह हमारी प्राथमिकता है और हमने चुनाव में जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं.Haryana Free Plot Scheme

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डबल इंजन सरकार का संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री आवास योजना को आगे बढ़ाते हुए राज्य में मुख्यमंत्री आवास योजना को लागू किया गया है. इस योजना में गांवों में पात्र परिवारों को 100 वर्ग गज और महाग्राम पंचायतों में 50 वर्ग गज के प्लॉट दिए जाएंगे. जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी.

अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
योजना के तहत प्रदेश के 25,000 नए पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलना शुरू हो गया है. इसके लिए 7.48 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई. इसके अतिरिक्त:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

530 महिलाओं को लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता दिया गया.
106 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा के लिए सहायता राशि भी दी गई है.
सरकार की प्राथमिकता में गरीब, महिला और दिव्यांग
हरियाणा सरकार ने इस योजना के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वह केवल आवास ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है. गरीबों, महिलाओं और दिव्यांगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp