मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Smart Meters: अब बिजली कर्मचारियों के घर में लगेंगे स्मार्ट मीटर ,आदेश जारी

Written by: Best24News

Published:

 Smart Meters : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने अब विभागीय कर्मचारियों के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. यह मीटर सिर्फ काउंटिंग के उद्देश्य से लगाए…


Smart Meters Electricity Bill
Smart Meters Electricity Bill
Google News Follow us on Google

 Smart Meters : उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने अब विभागीय कर्मचारियों के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. यह मीटर सिर्फ काउंटिंग के उद्देश्य से लगाए जाएंगे और इससे कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह फैसला सभी संगठनों की सहमति के बाद लिया गया है.

Advertisement

बिजली बिल वसूली बढ़ाने के सख्त निर्देश

मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जितनी बिजली दी जा रही है. उसके अनुसार ही राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए. लक्ष्य से पीछे रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को होंगे फायदे
अध्यक्ष ने बैठक में यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शिता और सुविधा मिलेगी. गर्मियों के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ, उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सूचना देने पर भी ज़ोर दिया गया.

सरकारी कार्यालयों में भी तेज़ी से लगेंगे स्मार्ट मीटर
बैठक के दौरान सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए गए. यह व्यवस्था ऊर्जा क्षेत्र में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक जरूरी कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

चिनहट में 3 घंटे बिजली बंद रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के मामले को लेकर पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने संबंधित अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है. उन्होंने पूछा कि अवर अभियंता ने सूचना क्यों नहीं दी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई.

विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस
अध्यक्ष ने दोहराया कि बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई कर्मचारी इस व्यवस्था में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लागू रहेगा.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp