सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर ,अब ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाना हुआ आसान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News:  हरियाणा के किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, अब प्रदेश के किसान आसानी से ट्यूबवेल कनेक्शन (Tube Well Connection) का लोड बढ़वा सकते हैं। इसके लिए नायब सिंह सैनी…


Haryana News:  हरियाणा के किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, अब प्रदेश के किसान आसानी से ट्यूबवेल कनेक्शन (Tube Well Connection) का लोड बढ़वा सकते हैं। इसके लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों के लिए स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना (Voluntary Load Declaration Scheme) की शुरुआत की है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, किसानों को बिजली लोड बढ़वाने के लिए 100 रुपये प्रति किलोवाट के रेट से जमा करवाने होंगे, जबकि 1500 रुपये BHP यानी की ब्रेक हार्स पावर का सर्विस कनेक्शन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।Haryana News

खबरों की मानें, तो उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की इस योजना का लाभ हरियाणा के किसान 31 जुलाई 2025 तक उठा सकेंगे। आवेदकों के ट्यूबवेल कनेक्शन लोड बढ़ाने के लिए माैजूदा उपकरणों, ट्रांसफार्मर, सर्विस केबल आदि सामान को बिजली निगम अपने खर्चे पर ही बदलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

किसान ट्यूबवेल का लोड बढ़वाने के लिए बिजली निगमों के पोर्टल पर जा सकते हैं और आवेदन कर ते हैं और अपने Tube Well मोटर कनेक्शन के बढ़े हुए लोड के लिए जानकारी दे सकते हैं। आवेदकों के लिए पोर्टल पर स्थापित मोटर की स्टार रेटिंग या दक्षता जैसे विवरण का खुलासा करना ओपशनल है।

अधिकारियों का कहना है कि किसानों को लोड़ बढ़वाने के लिए कोई नियम और शर्तें फार्म या हलफनामा जमा करने की जरूरत नहीं है। परीक्षण रिपोर्ट के स्थान पर उपभोक्ताओं को विस्तारित भार के लिए स्व-घोषणा पत्र के साथ अग्रिम उपभोग जमा (advance consumption deposit ) जमा करना होगा।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp