शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

NH 48 Dharuhera : तीन गोंवशों की मौत, दो घायल

Written by: Harsh Rajput

Published:

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: निखरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन गोवंश की मौके पर ही…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा: निखरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीन गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोवंश सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन गोवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल गोवंश को सड़क किनारे पहुंचाया और संबंधित विभाग व गौसेवकों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर गौसेवक और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल गोवंश के उपचार की व्यवस्था की गई। वहीं मृत गोवंश को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस की सूचना पर रेवाड़ी गोशाला से गोसेवक मौके पर पहुंचे ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तीनों गो वंश को दफना दिया है तथा घायलों का उपचार जारी है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, जिससे न केवल पशुओं की जान जा रही है बल्कि वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है।NH 48 Dharuhera

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp