NH 48 Dharuhera: झमाझम बारिश, वाहनों के धमे पहिए

On: September 5, 2026 1:12 PM
Follow Us:
NH 48 Dharuhera: झमाझम बारिश, वाहनों के धमे पहिए

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा में हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पूरी तरह जलमग्न हो गया है। हाइवे पर जलभरावके चलते जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं। बता दे शनिवार का हुई मूसलाधार बारिश की वजह से हाईवे और उसकी सर्विस लेन गहरे पानी में डूब गई हैं। जलभराव के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट् जाम लग गया है। [

बता दे शनिवर सुबह से बरसात हो रही है। बरिश के चलते जगह जगह हाईवे पर पानी जमा हो गया है। इसी के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। कुछ ही देर में हालात ये हो गए कि वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए।

NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम
NH 48: दिल्ली जयपुर हाईवे पर फिर लगा 20 किलोमीटर जाम

NH-48 और सर्विस लेन: बता दे सुबह से हो रही बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। सर्विस लेन के गहरे गड्ढे पानी से भर जाने के कारण वाहन उनमें फंस रहे हैं।
इतना ही ​नहीं धारूहेड़ा के सेक्टर-6 अंडरपास और अन्य रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के चलते सुबह से जाम लगा हुआ है तथा वाहन धीरे धीर रेंग रहे है।

बिना बारिश ही रोज लगता है जाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 पर पिछले कुछ दिनों से जाम की परेशानी बनी ही हुई है। बात सिर्फ बारिश की नहीं, बल्कि आम दिनों में भी वाहन चालक जाम से परेशान है। क्योकि हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज के चलते यहां पर हाईवे को सर्विस लाईन पर डायवर्ट किया हुआ है। सिंगल रोड होने से यहा पर हर दिन जाम लगा रहता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now