NH 48 Dharuhera (Best24News) धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर शुक्रवार को बडा हादसा टल गया। शुक्रवार सुबह सुबह दिल्ली की ओर जाते समय धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास बन ओवरब्रिज के पास ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही कार उससे टकराकर पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हाइवे पर लगा जाम: जैसी कार ट्राले में धुसी तो ट्राले वाले ट्राला रोक लिया। देखते ही देखते दूसरे वाहन चालक भी नीचे उतरे तथ कार में सवार घायलो को बाहर निकाला। सूचना पाकर डायल 112 मौके पर आ गई तथा दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
यातायात पुलिस ने खुलवाया जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया। बता दे कि हादसे में कार सवार 2 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हाइवे पर धारूहेड़ा के पास क्यों लगता है जाम
धारूहेड़ा के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर जाम लगने के प्रमुख बारिश और जलभराव, संकरी सर्विस लेन, भारी वाहनों की आवाजाही और फ्लाईओवर निर्माण के चलते लगता है।
बता दे कि मानसून के दौरान हाईवे और सर्विस लेन पर भारी पानी भर जाता है, जिससे वाहन रेंगने को मजबूर होते हैं। इतना ही नहीं हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण के कारण वाहनों का मार्ग संकरा हो गया है और गति धीमी हो जाती ह।
भारी वाहनों का दबाव: भिवाड़ी और धारूहेड़ा के औद्योगिक हब होने के कारण भारी मालवाहक वाहनों का लगातार इसी हाईवे से निकलते है। सुबह शाम वाहनो का दबाब ज्यादा होने से जाम लगा रहता है। इतना ही महज 20 किलो मे दो दो ओवरब्रिज बनाने से भी जाम ज्यादा बढ गया है।













