रेवाड़ी के लाल को अंतिम विदाई: कुपवाड़ा में तैनात CRPF एएसआई जयप्रकाश का ड्यूटी के दौरान निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

On: July 17, 2026 5:53 PM
Follow Us:
रेवाड़ी के लाल को अंतिम विदाई: कुपवाड़ा में तैनात CRPF एएसआई जयप्रकाश का ड्यूटी के दौरान निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रेवाड़ी (Best24News): जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाके कुपवाड़ा में देश की सेवा में तैनात रेवाड़ी के खुशपुरा गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF एएसआई जयप्रकाश (52) निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ वीर जवान का उनके पेतृक गांव खुशपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी।

गांव पहुंचा एएसआई जयप्रकाश का पार्थिव शचव

बता दे जैस ही जब एएसआई जयप्रकाश का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खुशपुरा पहुंचा, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर आस पास के गांवो से बडी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगो ने शहीद जप्रकाश अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए।

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

 

CRPF ASI Jaiprakash Rewari Khushpura.
CRPF ASI Jaiprakash Rewari Khushpura.

बता दे कि एएसआई जयप्रकाश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। दो दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गुरूवार 16 जलाई को वीर जवान जयप्रकाश का पार्थिव शरीर उनके गृह गांव खुशपुरा पहुंचा। उनकी मौत की सूचना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण, रिश्तेदार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि तुरंत उनके निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शमशान घाट में उनके अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में लोग “जयप्रकाश अमर रहे” के नारे लगाते नजर आए। दिवंगत जवान को अंतिम विदाई देने के लिए जिला पार्षद सुरेंद्र माड़िया, जाटूसाना थाना के प्रभारी विद्यासागर, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित भारी संख्या में ग्रामीण व आसपास के लोग मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now