रविवार, 15 नवम्बर 2026

New Traffic Challan: हरियाणा में अब कटेगा सीधा चालान, लागू हुआ ये ट्रैफिक नियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

New Traffic Challan:  हरियाणा पुलिस में आजकल फिजिकल वेरिफिकेशन की बजाय स्मार्ट डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम को लागू हो चुका है। बसी कारण है कि धडल्ले से ओन लाईन चालन काटे जा रहे…


New Traffic Challan:  हरियाणा पुलिस में आजकल फिजिकल वेरिफिकेशन की बजाय स्मार्ट डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम को लागू हो चुका है। बसी कारण है कि धडल्ले से ओन लाईन चालन काटे जा रहे है। बता दे कइ बार तो चालान का मैसेज आने पर ही पता चलता है चालान कट गया है। New Traffic Challan

अगर आप भी अक्सर अपनी गाड़ी या बाइक का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) अपडेट नहीं कराते, तो अब सतर्क हो जाइए. हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा बदलाव करते हुए डिजिटल चालान प्रणाली लागू की है. इसके तहत जैसे ही आपकी गाड़ी का बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र एक्सपायर होगा, तुरंत ई-चालान कट जाएगा और इसका मैसेज सीधे वाहन मालिक को भेज दिया जाएगा.

अब फिजिकल जांच नहीं, सीधे डिजिटल निगरानी से चालान

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

एक महीने में हजारों चालान, आंकड़े चौंकाने वाले
इस प्रणाली के लागू होने के पहले ही महीने में 41,044 गाड़ियों का चालान सिर्फ इसलिए काटा गया क्योंकि उनका PUC सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका था. वहीं, 2,682 गाड़ियों के चालान इसलिए कटे क्योंकि उनका इंश्योरेंस एक्सपायर हो गया था. ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब सीधे जेब पर भारी पड़ सकती है.

वाहन मालिकों को अब समय पर दस्तावेज अपडेट करने की सख्त जरूरत
इस बदलाव के बाद हरियाणा के वाहन चालकों को अब समय पर अपने दस्तावेज अपडेट कराने होंगे. खासतौर पर गाड़ी का बीमा और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, क्योंकि अब चूक पर फौरन डिजिटल चालान और जुर्माना भुगतना होगा. यह कदम सड़क सुरक्षा और नियम पालन को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है. New Traffic Challan

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

 

हरियाणा पुलिस ने इस नई प्रणाली के तहत फिजिकल वेरिफिकेशन की बजाय स्मार्ट डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम को लागू किया है. अब ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी कैमरों और कमांड कंट्रोल सेंटर की मदद से गाड़ियों की डिजिटल निगरानी करेगी. इससे चालान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम हो गई है.New Traffic Challan

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कैसे काम करेगा यह नया चालान सिस्टम?
इस स्मार्ट सिस्टम के तहत जब कोई गाड़ी शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आती है, तो सिस्टम रीयल-टाइम में वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से जुड़े PUC और इंश्योरेंस रिकॉर्ड को चेक करता है. अगर किसी भी दस्तावेज की वैधता खत्म पाई जाती है, तो अपने आप ई-चालान जनरेट हो जाता है और संबंधित वाहन मालिक को SMS अलर्ट भेजा जाता है.New Traffic Challan

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp