
Haryana New Mini Bypass : हरियाणा के सोनीपत में ट्रैफिक को देखते हुए एक नया मिनी बाईपास बनाने की तैयारियां शुरु हो गई है। इसको लेकर अब विभाग भी जुट गया है। वहीं इस मिनी बाईपास से भीड़भाड़ वाले इलाकों का काफी हद तक ट्रैफिक कम हो जाएगा।New Mini Bypass
यहां से निकलेगा मिनी बाईपास
यह बाईपास गोहाना रोड बाईपास से डीक्रस्ट के पीछे से होते हुए रेवली गांव के पास मुरथल रोड और इसके बाद बहालगढ़ रोड से सीधे कनेक्ट होगा। इस बाईपास से लोगों को सुगम ट्रैफिक संचालन के संचालन के साथ नेशनल हाईवे 44 के लिए आवाजाही का एक नया विकल्प भी मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
बाईपास के लिए करोड़ों रूपये मंजूर किए
बता दें कि रोहतक रोड को ककरोई रोड से जोड़ने के लिए 2.5 km लंबे मिनी बाईपास को बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसी संभावना जताई जा रही है 6 महीने में इसे बना लिया जाएगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई तक 33 फुट चौड़े मिनी बाईपास को बनाने की योजना बनाई गई थी। बाईपास को लेकर पिछले साल अगस्त में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई थी। जिसमें 4.01 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।Haryana New Mini Bypass
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड होंगे कनेक्ट
मिनी बाईपास को लेकर इस साल भी सोनीपत मेट्रो डिवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। मीटिंग में गोहाना रोड बाईपास से लेकर मुरथल रोड और बहालगढ़ रोड को एक मिनी बाईपास के माध्यम से जोड़ने के लिए चर्चा की गई थी।
ऐसा कहा जाता है कि गोहाना रोड बाईपास से सिंचाई विभाग का एक सूखा रजबाहा मौजूद हैं। यह डीक्रस्ट के पास से गांव रेवली के पास मुरथल रोड और गाए बहालगढ़ रोड तक जाता है। इस पर अगर टू-लेन सड़क बना दी जाए तो यह लोगों के लिए मिनी बाईपास की तरह काम करेगा।Haryana New Mini Bypass
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
इस सड़क के बन जाने के बाद लोग आसानी से मुरथल रोड से सीधे बहालगढ़ रोड पर पहुंच सकते हैं। मुरथल रोड से सीधे गोहाना बाईपास पर आवाजाही हो सकेगी।
