गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana New Highway: हरियाणा में नए फोरलेन हाईवे को मिली मंजूरी, इन गांवों की जमीन कीमतों में आएगा उछाल

Written by: Best24News

Published:

Haryana New Highway: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बीजेपी सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य काफी तेज गति से हो रहे हैं। बीजेपी…


Haryana New Highway: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में बीजेपी सरकार के नेतृत्व में विकास कार्य काफी तेज गति से हो रहे हैं। बीजेपी सरकार की नीतियों से प्रदेश के विकास ने रफ्तार पकड़ रखी है।

Advertisement

इसी कड़ी में हरियाणा के पलवल, नूह और गुरुग्राम जिलों में 0.00 से 71.00 किलोमीटर तक फोरलेन होटल नूह पटौदी पाटोदा सड़क यानी होडल-नूह-तावडू-बिलासपुर सड़क को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 616 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बड़ा फैसला लिया गया। वित्त मंत्री और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया में बदलाव करने के निर्देश भी जारी किए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में किया गया सुधार

सरकार की नई नीति के अनुसार, ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में सुधार किया गया है, जिससे विकास परियोजनाओं में होने वाली देरी को कम किया जा सकेगा। अब सभी टेंडर ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नई व्यवस्था के तहत यदि L1 ठेकेदार किसी कारण से परियोजना को बीच में ही छोड़ देता है, तो ठेका ऑटोमैटिक L2 के पास चला जाएगा। इससे कार्यों में देरी की समस्या कम होगी और परियोजना को समय पर पूरा किया जा सकेगा।

इस सड़क परियोजना का उद्देश्य होडल-नूह-पटौदी-पाटोदा मार्ग पर यात्री और माल परिवहन की सुगमता को बढ़ाना है। इस हाईवे के निर्माण से आसपास के कई गांवों को खास लाभ मिलेगा।

इन गांवों को मिलेगा लाभ

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बिलासपुर, बावला, भजलाका, बिवान, छारोदा, फतेहपुर, गोवारका, गुढ़ी, हुसैनपुर
जयसिंहपुर, झामुवास, कलिंजर, नूरपुर, पल्ला, रायपुरी, सतपुतियाका, सिलखो
सोंख, तेजपुर, उजिना, बहिन, भीमसिका, कोट, मलाई, नांगलजट, सौंदहद

औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में होगी बढ़ोतरी

यह सड़क परियोजना दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-नूह-राजस्थान हाईवे और दिल्ली-जयपुर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी।

नए हाईवे के बनने से इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, इस क्षेत्र में नई व्यावसायिक संभावनाएं भी खुलेंगी। सरकार का मानना है कि यह परियोजना रोजगार के अवसरों में भी इजाफा करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp