गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway : राजस्थान में बनेंगे ये नए एक्सप्रेसवे, इन जिलों की जमीनों के रेट छुएंगे आसमान

Written by: Best24News

Published:

New Expressway : राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Rajasthan सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है। हाल ही के बजट में…


New Expressway : राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Rajasthan सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है। हाल ही के बजट में प्रदेश सरकार ने कई एक्सप्रेसवे Project के लिए फंड आवंटित करने की घोषणा की है। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से राज्य के साथ-साथ नजदीकी इलाकों को Connectivity मिलेगी और इससे इन इलाकों के छोटे और बड़े व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।New Expressway

Advertisement

सरकार की इस परियोजना के मुताबिक राज्य में 9 Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। जिनमें से कोटपूतली से किशनगढ़ तक Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे राज्य का सबसे छोटा 181 KM का एक्सप्रेसवे होगा।

इन जिलों को मिलेगी Connectivity

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Rajasthan सरकार ने बजट के दौरान राज्य के कई जिलों को लाभ देना प्रस्तावित किया है। इस बजट से कुल 9 Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण करने का फैसला किया गया था। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा राज्य की सड़कों को मजबूत करने के लिए भी बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं और सड़कों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य जारी है।

प्रदेश में Connectivity बढ़ाने के लिए सरकार सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल लगातार बिछा रही है। इन सभी Greenfield एक्सप्रेसवे में से एक सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कोटपुतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे है। जिसके निर्माण से Rajasthan में जयपुर के अलावा नीमकाथाना, नागौर,अजमेर, सीकर के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

ट्रांसपोर्ट खर्च की भी होगी बचत

इस एक्सप्रेसवे के जरिए किशनगढ़ की बेहद फेमस मार्बल मंडी के व्यवसाय को नई उड़ान मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से इन इलाकों में बिजनेस को काफी सपोर्ट मिलेगा। गौरतलब है कि अभी किशनगढ़ ने पूरे देश में मार्बल मंडी के नाम से अपनी अलग पहचान बनाई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण हो जाने से ट्रांसपोर्ट सिस्टम की लागत में कमी आएगी। ना सिर्फ ट्रांसपोर्ट का खर्च बल्कि इससे समय की भी बचत होगी।

1679 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करेगी सरकार

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

इस प्रस्तावित Green Field एक्सप्रेसवे की लंबाई 181 KM होगी, जो किशनगढ़ के NH48 और NH448 से होकर कोटपूतली से पनियाला NH148B तक का सफर तय करेगा। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे मकराना, रूपनगढ़, कोटपूतली, पलसाना, नांवा, कुचामन नगर, नीमकाथाना, खाटू, खंडेला, चाला सहित कई जिलों व कस्बों के साथ Connectivity स्थापित करेगा।

वर्तमान में कोटपूतली से किशनगढ़ की दूरी की बात करें तो यह 225 KM है, जिसे तय करने में यात्रियों को लगभग 5 घंटे का समय लगता है, लेकिन नए Green Field एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद यह दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जाना संभव हो सकेगा। ना सिर्फ़ व्यापारियों को बल्कि इसके निर्माण से किसानों को भी काफ़ी फायदा होगा।

इस एक्सप्रेसवे के बनने से इस इलाके की जमीन के भाव बढ़ेंगे। साथ ही एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए किसानों के 1679 हेक्टेयर जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना लागत की बात करें तो इसे पूरा करने के लिए 6906 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।New Expressway

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp