गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: राजस्थान की तस्वीर बदल देंगे ये 9 एक्सप्रेसवे, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: राजस्थान की रेतीली राहों पर सफर सुगम बनाने के लिए Jaipur से लेकर Jodhpur तक 350 KM लंबा एक्सप्रसेवे बनाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। यह Hi-Tech…


New Expressway: राजस्थान की रेतीली राहों पर सफर सुगम बनाने के लिए Jaipur से लेकर Jodhpur तक 350 KM लंबा एक्सप्रसेवे बनाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। यह Hi-Tech सड़क मार्ग राज्य के चार जिलों से होकर गुजरेगा। आइए जाने इस नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे​ के बारें में…

Advertisement

9 Greenfield Expressway बनाने की घोषणा​

Rajasthan अन्य राज्यों के मुकाबले यातायात को लेकर दुश्वारियां देख रहा है। दूर-दराज के शहरों तक पहुंचने के लिए उच्चकोटि की सड़कें उपलब्ध नहीं हैं, लिहाजा इस समस्या को दूर करने की कवायत तेजी से चल रही है। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में 9 Greenfield Expressway बनाने की घोषणा की गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन Expressway को मंजूरी

जयपुर-किशनगढ़-अजमेर-जोधपुर 350 KM, कोटपूतली-किशनगढ़ 181 KM, जयपुर-भीलवाड़ा 193 KM, बीकानेर-कोटपूतली 295 KM, ब्यावर-भरतपुर 342 KM, जालोर-झलवाड़ा 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर फलोदी 345 किमी और श्रीगंगानगर-कोटपूतली 290 KM बनाए जाने की घोषणा की गई थी। तो आज बात जयपुर-जोधपुर Expressway से जुड़े पहलुओं पर होगी। हम जानने की कोशिश करेंगे यह सड़क मार्ग किन शहरों को आपस में कनेक्ट करेगा और इसके खुलने की वास्तविक तिथि क्या निर्धारित की गई है?

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यात्रा समय

जयपुर-जोधपुर Greenfield Expressway परियोजना से राज्य के दो बड़े शहरों के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके निर्माण के लिए जल्द ही DPR तैयार की जाएगी। 350 KM लंबा यह Greenfield Expressway 4 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे 4 जिलों के लोगों को सीधा फायदा होगा और अन्य जिलों के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। खासकर, राजधानी तक पहुंच आसान होगी। यह Expressway जयपुर रिंग रोड से शुरू होकर अमृतसर-जामनगर इकनॉमिक कॉरिडोर पर खत्म होगा। इस पर 100 से 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ा सकेंगे।

Route Map

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

जयपुर-जोधपुर राज्य के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों की श्रेणी में आते हैं। दोनों ही शहरों में तमाम ऐतिहासिक धरोहर मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में एक नए सुगम और Hi-Tech सड़क मार्ग के बनने से यातायात की समस्या कहीं हद तक खत्म होगी। साथ ही आपसी व्यापार भी मजबूत होगा। बेहतर सड़क मार्ग के होने से कम समय में माल की ढुलाई और डिलीवरी इत्यादि एक ही दिन के भीतर संभव होगी।

350 KM लंबा Expressway जयपुर रिंग रोड (Jaipur Ring Road) बालावाला के नजदीक जुड़कर अमृतसर-जामनगर इकनॉमिक कॉरिडोर (Amritsar-Jamnagar Economic Corridor) से जुड़ेगा। इससे जयपुर (Jaipur), किशनगढ़ (Kishangarh), अजमेर (Ajmer और जोधपुर (Jodhpur) जिले आपस में कनेक्ट होंगे।

लागत

11 हजार 492 करोड़ रुपये की लागत से दूदू, किशनगढ़, अजमेर होते हुए यह सड़क मार्ग जोधपुर तक पहुंचेगा। इसके बनने से जयपुर से जोधपुर की दूरी दो से ढाई घंटे कम हो जाएगी। फिलहाल, इसकी DPR तैयार होने के बाद 3184 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण (Land Acquisition) का काम पूरा किया जाएगा, जिससे सड़क मार्ग किनारे बसे किसानों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा।

साथ ही Expressway किनारे उद्योग-धंधों में बढ़ोतरी होगी। इसमें मुख्य तौर पर रेस्टोरेंट, बाजार, वाहनों की बिक्री से जुडे शोरूम इत्यादि का व्यापार बढ़ेगा, जिससे सीधे तौर पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

9 Expressway

इधर, किशनगढ़ जिला मार्बल नगरी (Marble City) के नाम से जाना जाता है। यहां मार्बल की खानों के साथ-साथ कटिंग का भी बड़ा बाजार है। यहां से देश के तमाम हिस्सों में मार्बल की सप्लाई होती है। अभी व्यापारियों को अपना माल अन्य शहरों में पहुंचाने में ज्यादा वक्त लगता है। लेकिन, जब राज्य में जयपुर-जोधपुर Expressway के साथ 9 के 9 Expressway बनकर तैयार हो जाएंगे तो यह व्यापार और आसान हो जाएगा। इसके अलावा इन शहरों में स्थित पर्यटन स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच आसान होगी।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp