गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: हरियाणा में यहां से होकर गुजरेंगे ये 3 नए हाईवे, ये लोग हो जाएंगे मालामाल

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: हरियाणा और पंजाब में भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे बनने जा रहे हैं। ये नेशनल हाईवे बनने के बाद लोगों का सफर आसान तो होगा ही, साथ ही…


New Expressway: हरियाणा और पंजाब में भारतमाला परियोजना के तहत तीन नए हाईवे बनने जा रहे हैं। ये नेशनल हाईवे बनने के बाद लोगों का सफर आसान तो होगा ही, साथ ही जमीन की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।

Advertisement

यह हाईवे पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी और अम्बाला से दिल्ली हाईवे के बीच बनाए जा रहे हैं। केंद्र ने इन तीनों नेशनल हाईवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जीटी रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक से लोगों को निजात मिलेगा। साथ ही हरियाणा और पंजाब के इलाकों में जमीन की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, जिससे जमींदारों को काफी फायदा होगा।New Expressway

दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर होगा आसान

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वहीं अंबाला और दिल्ली के बीच नया हाईवे बनने के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की यात्रा का समय 2 से 2.5 घंटे तक कम हो जाएगा। ये हाईवे यमुना के किनारे से होकर गुजरेगा। इसके अलावा पानीपत से डबवाली तक बनने वाला दूसरा हाईवे विभिन्न शहरों से होकर गुजरेगा।

जिनमें डबवाली, कालांवाली, रोरी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, सन्याणा, उकलाना, लितानी, उचाना, नगूरां और शिठोन जैसे इलाके शामिल है। इससे हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक यातायात बेहतर होगा। जल्द जारी होगें टेंडर

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब इस परियोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट की मंजूरी के बाद, टेंडर जारी किए जाएंगे और हाईवे निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत होगी। जल्द ही एनएचएआई के अधिकारी Detailed Project Report (DPR) तैयार करना शुरू करेंगे।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp