गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Expressway: हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 30 मिनट में पहुंचेंगे जयपुर

Written by: Best24News

Published:

New Expressway: हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें इस दूरी को तय करने…


New Expressway: हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें इस दूरी को तय करने में 4 घंटे नहीं बल्कि 2 से ढाई घंटे का समय लगेगा। इसके लिए राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

30 मिनट में पहुंचेंगे जयपुर
जून महीने से इस Expressway को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 67km लंबे फोरलेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे पर 125km प्रति घंटा की स्पीड से वाहन दौड़ सकेंगे। इससे बांदीकुई से जयपुर की दूरी सिर्फ 30 मिनट में पूरी होगी, जबकि वर्तमान में एक घंटे से ज्यादा का समय लगेगा।

 नए एक्सप्रेसवे का मिलेगा फायदा
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। 1380km लंबे इस एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम से रणथंभोर तक के हिस्से को विधिवत रूप से चालू किया जा चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जयपुर दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर नहीं पड़ता है। इसी कारण से दिल्ली, गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन अब दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से लेकर जयपुर तक नया फोरलेन एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इसके चालू होने से जयपुर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp