New Expressway: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, जमीन का होगा अधिग्रहण

On: June 23, 2026 9:32 AM
Follow Us:
EXPRESS WAY

 New Expressway:   हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के बीच एक नया राजमार्ग बनेगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे को टप्‍पल में और ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को पलवल में जोड़ देगा। इस राजमार्ग की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने की अनुमानित लागत है।

 

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के लिए एक और नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इससे हरियाणा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यात्रा आसान हो जाएगी। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल तक बनाया जाएगा। इससे लोगों को अलीगढ़, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद से गुरुग्राम तक पहुंचने का आसान मौका मिल जाएगा।

2300 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
हरियाणा के पलवल से अलीगढ़ के बीच एक नया राजमार्ग बनेगा। यह यमुना एक्सप्रेसवे को टप्‍पल में और ईस्टर्न फेरीफेरल इंटरचेंज को पलवल में जोड़ देगा। इस राजमार्ग की लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर लगभग 2300 करोड़ रुपये खर्च होने की अनुमानित लागत है।

 

यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली, एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल, गुरुग्राम और हरियाणा जाना आसान बना देगा। सारसौल से यमुना एक्सप्रेसवे तक की यात्रा अब लगभग एक घंटे में हो सकेगी, जिससे मथुरा, आगरा और आसपास के स्थानों तक पहुंचने में समय बचेगा।New Expressway

अलीगढ़ जिले के 43 गांवों से ली जाएगी जमीन

इस राजमार्ग के निर्माण में अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों (अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर) की जमीन दी जाएगी। इसके अलावा, धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां और कई अन्य गांवों से भी जमीन ली जाएगी।New Expressway

नौकरी के बढ़ेंगे अवसर
एक्सप्रेसवे बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा, क्योंकि इससे अलीगढ़ से नोएडा की दूरी भी कम हो जाएगी। नोएडा से गुरुग्राम जाने के दौरान लगने वाले जाम को कम किया जाएगा। बेहतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से व्यापार और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।New Expressway

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now