गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

New Bijali Connection: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! अब ऐसे मिलेगा नया बिजली कनेक्शन

Written by: Best24News

Published:

New Bijali Connection: राजधानी लखनऊ के नागरिकों के लिए बिजली विभाग की ओर से एक नई पहल शुरू होने जा रही है, जिससे खासकर उन उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है, जिनके…


New Bijali Connection Big relief to electricity consumers Now this is how you will get a new electricity connection
New Bijali Connection Big relief to electricity consumers Now this is how you will get a new electricity connection
Google News Follow us on Google

New Bijali Connection: राजधानी लखनऊ के नागरिकों के लिए बिजली विभाग की ओर से एक नई पहल शुरू होने जा रही है, जिससे खासकर उन उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है, जिनके परिसर पर बिजली का बिल बकाया है। यह पहल लेसा (लखनऊ विद्युत आपूर्ति प्रशासन) की ओर से चलाई जा रही है, जिसमें बकाया भुगतान के बाद ही नए बिजली कनेक्शन जारी किए जाते हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि विभाग इस प्रक्रिया को और सरल और जनहितैषी बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है।

Advertisement

बकाया होने पर मीटर जब्त कर लिया जाता है

लेसा की मौजूदा प्रक्रिया के अनुसार, अगर किसी उपभोक्ता के परिसर पर बिजली बिल बकाया है, तो विभाग ‘फोर्स पीडी’ (स्थायी डिस्कनेक्शन) के तहत उस उपभोक्ता का कनेक्शन काट देता है और मीटर जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद कनेक्शन तभी दोबारा जारी किया जाता है, जब उपभोक्ता पूरा बकाया चुका देता है। यह प्रक्रिया अक्सर उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल खड़ी कर देती है, खासकर तब, जब बकाया अधिक हो और एकमुश्त भुगतान करना संभव न हो।

हाल ही में नागरिक सुविधा दिवस पर लखनऊ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ऐसा ही एक मामला सामने आया। बंगला बाजार क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिसर पर 32 हजार रुपये बकाया होने के कारण उसे नया बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। इस पर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया और विभाग को उपभोक्ता से किश्तों में बकाया वसूल कर कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय उक्त मामले में लेसा की ओर से सहायक अभियंता (मीटर अनुभाग) विवेक प्रकाश बैठक में मौजूद थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता से आंशिक भुगतान करा लिया गया है और शेष बकाया किश्तों में जमा कराने की योजना की फाइल उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के लिए भेज दी गई है। इससे प्रतीत होता है कि अब विभाग ऐसे मामलों में लचीला रुख अपनाएगा और पात्र उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगा। सैकड़ों लंबित मामलों का हो सकेगा समाधान लेसा के अंतर्गत सैकड़ों ऐसे मामले लंबित हैं, जिनमें उपभोक्ताओं के खिलाफ फोर्स पीडी की कार्रवाई के कारण कनेक्शन दोबारा जारी नहीं हो सके। बंगला बाजार का यह मामला अन्य मामलों के लिए नजीर बन सकता है, जिससे विभाग की नीति में बड़े बदलाव की संभावना है। यदि यह दिशा अपनाई गई तो लखनऊ के हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है और विभाग राजस्व वसूली भी अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेगा।

आम उपभोक्ताओं को उच्चाधिकारियों के पास नहीं जाना पड़ेगा

सबसे बड़ी राहत यह है कि यदि विभाग इस मामले के आधार पर कोई स्थायी नीति बना लेता है तो अन्य बकाएदार उपभोक्ताओं को कनेक्शन लेने के लिए न तो कमिश्नर के पास जाना पड़ेगा और न ही एमडी या चेयरमैन के पास। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही अपनी समस्या का समाधान मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp