सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana : नायब सैनी का बडा फरमान, पुलिस महकमे में मची हलचल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संवैधानिक…


Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संवैधानिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अब अपराध नियंत्रण की सीधी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस थाना क्षेत्रों के स्टेशन हाउस ऑफिसर यानी SHO पर तय की जाएगी।

Advertisement

डिमोट हो सकता है थानाधिकारी: यदि किसी क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती हैं या अपराधियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण मिलता पाया जाता है, तो संबंधित SHO के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में SHO को इंस्पेक्टर पद से डिमोट कर सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यह बयान सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में उद्योगपतियों के साथ बजट से पहले आयोजित संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक सख्त और अभूतपूर्व कदम है। सरकार चाहती है कि थानों में तैनात अधिकारी केवल कुर्सी पर बैठकर कार्य न करें, बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। अब किसी भी SHO का कार्यकाल और भविष्य उसके प्रदर्शन से ही तय होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

कानून कैसे होगा मजबूत: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश, उद्योग और सामाजिक सुरक्षा तभी संभव है जब कानून व्यवस्था मजबूत हो। यदि किसी क्षेत्र में अपराध बढ़ता है तो उसका सीधा असर आम जनता के साथ-साथ उद्योग और विकास पर भी पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह स्पष्ट नीति बनाई है कि अपराध को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SHO को अपने थाना क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग, अपराधियों पर निगरानी और आम नागरिकों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस महकम में हलचल’ उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदार और मेहनती पुलिस अधिकारियों को सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन जो अधिकारी अपने कर्तव्यों से पीछे हटेंगे या अपराधियों से सांठगांठ करेंगे, उनके लिए पुलिस विभाग में कोई स्थान नहीं होगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पुलिस महकमे में हलचल मानी जा रही है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में थाना स्तर पर पुलिसिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp