सोमवार, 2 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: हाईवे स्थित नेचुरल एग्रो फार्म में संघ शिक्षा वर्ग विशेष, गुरुग्राम से आए 54 कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम विकास गतिविधि के 48 कार्यकर्ताओं सहित…


धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: हाईवे स्थित नेचुरल एग्रो फार्म में संघ शिक्षा वर्ग विशेष, गुरुग्राम से आए 54 कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ग्राम विकास गतिविधि के 48 कार्यकर्ताओं सहित अन्य 6 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों, जीवामृत, घनजीवामृत तथा गौ-आधारित कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement

 

धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती के महत्व, वैज्ञानिक आधार और किसानों को मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जीवामृत और घनजीवामृत तैयार करने की विधि का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती भूमि की उर्वरता बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और किसानों की आय में वृद्धि करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। साथ ही रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों और प्राकृतिक खेती के दीर्घकालिक लाभों पर भी चर्चा की गई।

धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
धारूहेड़ा में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, संघ शिक्षा वर्ग के 54 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्राकृतिक खेती एवं गौ संवर्धन के माध्यम से आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि व्यवस्था के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

इस अवसर पर प्रांत संयोजक अनूप कुमार, जिला संयोजक राकेश , सहखंड कार्यवाह अनिल , संपर्क प्रमुख देवेंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp