गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

हरियाणा के गुरुग्राम में होगा शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन, जानिये तारीख

Written by: सुनील चौहान

Published:

3 व 4 जुलाई को गुरुग्राम में होगा सम्मेलन चंडीगढ़, 22 जून -हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा में पहली बार शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन…


3 व 4 जुलाई को गुरुग्राम में होगा सम्मेलन

Advertisement

चंडीगढ़, 22 जून –हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हरियाणा में पहली बार शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन में आने वाले डेलिगेट्स गुरुग्राम से अच्छा अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए पूरा आयोजन अतिथि देवों भव: की परम्परा के भाव के साथ आयोजित होना चाहिए।

उन्होंने यह बात रविवार की शाम राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए गुरुग्राम के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आई-कैट), मानेसर में लोकसभा, हरियाणा विधानसभा एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कही। शहरी विकास की रूपरेखा तय करने का यह महत्वपूर्ण सम्मेलन जुलाई माह के पहले सप्ताह में 3 व 4 तारीख को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिनिधि (डेलिगेट्स) भाग लेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्री कल्याण ने बताया कि इस सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा को सौंपे जाने से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कार्यप्रणाली और आतिथ्य परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि देश में यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है। हरियाणा का खानपान और सेवाभाव देशभर में प्रसिद्ध है। इस सम्मेलन में जब देश के कोने-कोने से प्रतिनिधि हरियाणा आएंगे, तो हम उन्हें केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं, बल्कि एक सजीव, सशक्त और सुसंस्कृत हरियाणा का अनुभव कराएंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महत्व के इस सम्मेलन में शहरी विकास की रुपरेखा पर व्यापक चर्चा होगी। साथ ही सभी डेलिगेट्स के ठहरने की व्यवस्था गुरुग्राम में होने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान व आपसी सहयोग की भावना भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

बैठक में जानकारी दी गई कि दिल्ली एयरपोर्ट और नई दिल्ली एवं गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लोकसभा सचिवालय के सहयोग से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। वहीं, गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहाँ से पूरे कार्यक्रम की निगरानी और समन्वय होगा। इसके अतिरिक्त एक कंट्रोल रूम आयोजन स्थल पर बनाया जाएगा।

बैठक में गुरुग्राम के डीसी श्री अजय कुमार के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp