
धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव नंदरामपुर बास में लगभग 50 साल पुराने अवैध कब्जे को जेसीबी से हटया गया। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश की पर की गई। सुरक्षा के लिए गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण गांव छावनी में तब्दील नजर आया। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी (JCB) की मदद से अवैध कब्जे को पूरी तरह ढाह दिया।
कई बार हुई थीं पंचायतें, बात न बनने पर पहुंचा था कोर्ट
गांव के एक ही परिवार के कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां ईंधन (कंडा/लकड़ी) और अन्य घरेलू सामान डाला गया था, जिस कारण जमीन का विवाद गहराता गया था।इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर कई बार पंचायतें भी बुलाई गईं, लेकिन आपसी सहमति न बनने के कारण मामला अदालत तक पहुंच गया।
न्यायालय का आदेश: अदालत द्वारा दोनों पक्षों के दस्तावेजों और तथ्यों की समीक्षा करने के बाद अवैध कब्जा हटाने के सख्त आदेश जारी किए गए, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। कानून व्यवस्था और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए धारूहेड़ा थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मौके पर मौजूद रही। पुलिस सुरक्षा के बीच जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध कब्जे को हटाकर रास्ते और जमीन को पूरी तरह खाली करवा लिया गया।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में विकास कार्यों का चेयरमैन अजय जांगड़ा ने लिया जायजा
