मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Namo Bharat Train: गुरुग्राम से राजस्थान तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन जगहों पर बनेगे स्टेशन

Written by: Best24News

Published:

Namo Bharat Train: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और तेज़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन…


Namo Bharat Train: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और तेज़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के नीमराना तक नई नमो भारत ट्रेन (पूर्व में RRTS) चलाने की योजना तैयार कर ली है। इस प्रोजेक्ट की नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाकर हरियाणा सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी गई है।

Advertisement

करीब 35,743 करोड़ रुपये आएंगे खर्च
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 35,743 करोड़ रुपये होगी। यह ट्रेन दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच औद्योगिक और रिहायशी इलाकों को जोड़ने का काम करेगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

बदला गया पुराना रूट ये होगा नया रास्ता
अब तक जो रूट तय था, उसमें केंद्र सरकार ने बदलाव करते हुए एक नया रूट फाइनल किया है। अब नमो भारत ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन से शुरू होकर INA, मुनिरका और एरो सिटी होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे से गुरुग्राम के साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक से होते हुए रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल और अंत में नीमराना (राजस्थान) पहुंचेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उद्योगों से जुड़ेंगे शहर यात्रियों को होगी बड़ी राहत

इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकांश इलाके उद्योगों से भरे हुए हैं, जहां लाखों की संख्या में लोग रोज़ काम करने आते-जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से इन इलाकों में आवागमन की बड़ी समस्या हल होगी, साथ ही यात्री तेज, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

197 हेक्टेयर जमीन की जरूरत 500 करोड़ खर्च अनुमानित
इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए कुल 197 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसमें से 23 एकड़ निजी जमीन है, जबकि 56 हेक्टेयर जमीन अस्थायी तौर पर ली जाएगी। गुरुग्राम में 22.64 हेक्टेयर सरकारी जमीन और 7.47 एकड़ निजी जमीन ली जानी है। जमीन अधिग्रहण पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गुरुग्राम व दिल्ली में बनेंगे अंडरग्राउंड स्टेशन
इस रूट पर कुल 17 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से 8 स्टेशन अंडरग्राउंड (भूमिगत) होंगे। गुरुग्राम के साइबर सिटी, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला और मानेसर में भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं। वहीं दिल्ली में INA, मुनिरका और एरो सिटी में भी स्टेशन भूमिगत होंगे। बाकी स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊंचाई पर बनाए जाएंगे।

यातायात में मिलेगी नई रफ्तार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बूस्ट
इस रूट के बनने से दिल्ली-NCR में लोगों को एक और तेज रफ्तार पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प मिलेगा। इससे खासतौर पर वो लोग लाभान्वित होंगे जो रोज़ गुरुग्राम, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और नीमराना जैसे औद्योगिक इलाकों में अप-डाउन करते हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

भविष्य की दृष्टि से गेम चेंजर प्रोजेक्ट
इस परियोजना को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का गेम चेंजर माना जा रहा है। यह न केवल दिल्ली और राजस्थान को जोड़ेगा, बल्कि NCR के भीतर स्मार्ट ट्रांसपोर्ट नेटवर्क तैयार करेगा। साथ ही पर्यावरण के अनुकूल और समय की बचत करने वाली यह ट्रेन प्रणाली आने वाले दशकों के लिए आदर्श समाधान साबित हो सकती है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp