बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा के सोनीपत में ‘ट्रैफिक राउंडअबाउट का नाम’ बदलकर किया गुरु गोरखनाथ,  CM सैनी का ऐलान 

Written by: Best24News

Published:

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार 18 मई को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि सोनीपत स्थित एक प्रमुख ट्रैफिक राउंडअबाउट का नाम अब गुरु गोरखनाथ के…


Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार 18 मई को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि सोनीपत स्थित एक प्रमुख ट्रैफिक राउंडअबाउट का नाम अब गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा. यह फैसला गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में लिया गया, जो ‘संत-महापुरुष सम्मान, विचार एवं प्रसार योजना’ के अंतर्गत आयोजित हुआ.Haryana

Advertisement

धर्मशालाओं के नवीनीकरण के लिए ₹31 लाख की सहायता 

मुख्यमंत्री सैनी ने राज्यभर में स्थित धर्मशालाओं के नवीनीकरण हेतु ₹31 लाख की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज के नैतिक मूल्यों को सशक्त करती हैं, और इन धर्मिक स्थलों का संरक्षण समाज के लिए एक आध्यात्मिक धरोहर को जीवंत रखने जैसा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया उल्लेख, सेना की सराहना
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति का प्रतीक है. उन्होंने कहा, “सेना की वीरता, अनुशासन और समर्पण ने देश की ताकत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से दर्शाया है.”

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति को बताया सशक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया स्पष्ट और कड़ा संदेश दुनिया को यह बता रहा है कि भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद को सहन नहीं करेगा. यह ऑपरेशन न केवल एक सैन्य सफलता है, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी सशक्त करता है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

दिव्यांगजनों को मिली मोटर ट्राइसाइकिल, CSR से आई मदद
मुख्यमंत्री सैनी ने कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के CSR फंड से दी गई 100 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलों में से 30 ट्राइसाइकिल दिव्यांगजनों को वितरित कीं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है. खासतौर पर दिव्यांगजन और वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

104 करोड़ रुपये की चार विकास परियोजनाओं की सौगात
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 104.05 करोड़ रुपये की लागत वाली चार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा को ऋषि-मुनियों की भूमि माना जाता है और आज भी उनकी शिक्षाएं समाज की संस्कृति और मूल्यों में जीवित हैं.

योग को जन-जन तक पहुंचाने में गुरु गोरखनाथ की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने योग को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्हीं की प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल की, जिसका परिणाम रहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया.Haryana

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

हरियाणा में योग बना अनिवार्य विषय
सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से कक्षा 1 से 10 तक योग को अनिवार्य विषय बना दिया है. इसका उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना और मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है.

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp