शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Bhiwadi News: नाहटा फाउंडेशन की बडी पहल: चौथे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां को लेकर परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: नाहटा फाउंडेशन की ओर से 23 जनवरी को आयोजित होने वाले चौथे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बता दे…


Bhiwadi News: नाहटा फाउंडेशन की ओर से 23 जनवरी को आयोजित होने वाले चौथे सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बता दे कि विवाह में शामिल होने वाले 11 जोड़ों के परिवारजनों को आमंत्रित किया गया। परिवार मिलन समारोह का उद्देश्य विवाह से पहले सभी परिवारों को आपस में परिचित कराना और कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा करना था।Bhiwadi News

Advertisement

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुकेश जैन ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने नाहटा फाउंडेशन द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। उन्होंने सभी जोड़ों को सुखमय और सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।Bhiwadi News

पार्षद अमित नाहटा जैन ने कहा कि नाहटा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल विवाह संपन्न कराना नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को सम्मान, सहयोग और सही मार्गदर्शन प्रदान करना भी संस्था की प्राथमिकता है। फाउंडेशन की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा ने परिवारजनों से संवाद करते हुए संस्था के सामाजिक उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी परिवारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ऐसे सामाजिक आयोजन सफल होते हैं।Bhiwadi News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ये रहे मौजूद: राजवीर दायमा, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री, सोम्यो रंजन, संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राकेश देहरू, सुभाष व्यास, केके श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रीति जैन, बलजिंदर सिंह और सुमन शिशिर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp