मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

 Nagpur-Mumbai Samruddhi Expressway: नागपुर-मुंबई का 8 घंटे में सफर होगा पूरा , एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार

Written by: Best24News

Published:

Nagpur-Mumbai Samruddhi Expressway: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही हैं। इसी बीच नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो गया है। यह एक्सप्रेसवे…


Nagpur-Mumbai Samruddhi Expressway: देश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही हैं। इसी बीच नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे भी बनकर तैयार हो गया है। यह एक्सप्रेसवे करीब 700 किलोमीटर लंबा हैं। इस प्रोजेक्ट का अधूरा पड़ा 76 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर भी काम पूरा हो चुका है, और अब यह पूरी तरह से तैयार है।

Advertisement

CM देवेंद्र फडणवीस द्वारा साल 2015 में इस रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। जो 10 साल बाद बनकर तैयार है। इस एक्सप्रेसवे से अब 16 घंटे का सफर केवल 8 घंटे में पूरा होगा। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इस एक्सप्रेसवे को 15 मार्च के आसपास पूरी तरह से खोल सकती है।

हालांकि, नासिक के पास लगतपुरी से नागपुर तक इस एक्सप्रेसवे का 625 किलोमीटर लंबा सेक्शन वाहनों के लिए खुला हुआ है। आइये जानते हैं समृद्धि एक्सप्रेसवे से जुड़ी कुछ खास बातें…

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

16 फेज पूरा हुआ काम

राज्य में महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इस अहम रोड प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा था।16 फेज में बन रहे इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है। समृद्धि एक्सप्रेसवे मुंबई से नागपुर के बीच बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। खास बात है कि इन दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम 16 घंटे से घटकर महज 8 घंटे रह जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

-701 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे को हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाता है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के 9 जिले (नासिक, औरंगाबाद, वर्धा, अमरावती, वाशिम, बुलढाना, जालना, औरंगाबाद, अहमद और ठाणे) और 390 गांवों से होकर गुजरेगा।

-समृद्धि एक्सप्रेसवे की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसके रूट में स्थित 3 वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए अंडरपास और ओवरपास बनाए गए हैं।

-इस एक्सप्रेसवे पर 33 बड़े पुल, 274 छोटे ब्रिज, 6 सुरंग और 65 फ्लाईओवर बनाए गए हैं। वहीं, कसारा घाट पर सबसे लंबी सुरंग बनाई गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

-मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है। इस रोड प्रोजेक्ट पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट्स और सोलर एनर्जी के लिए प्लांट्स भी बनाए गए हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp