मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Summer Holiday: गर्मियों की छुट्टियों में फैमिली के साथ जरूर घूमे ये जगह , कम खर्चे में दिखेगा स्वर्ग 

Written by: Best24News

Published:

Summer Holiday:  गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को सालभर इंतजार रहता है. ऐसे में परिवार के साथ किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहिए जहां मस्ती के साथ कुछ नया सीखने को भी…


Summer Holiday:  गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों को सालभर इंतजार रहता है. ऐसे में परिवार के साथ किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहिए जहां मस्ती के साथ कुछ नया सीखने को भी मिले. भारत में ऐसी कई डेस्टिनेशन हैं जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट हैं.

Advertisement

अलेप्पी, केरल

अलेप्पी जिसे ‘ईस्ट का वेनिस’ कहा जाता है. केरल का एक शांत और खूबसूरत शहर है. यहां की हाउसबोट राइड्स, बैकवाटर और ग्रामीण जीवनशैली बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का काम करती है. यह जगह फैमिली के लिए रिलैक्सिंग ट्रिप के लिए एक आदर्श विकल्प है.Summer Holiday

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बच्चों को केबल कार की राइड से घाटियों का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है. यहां का तापमान गर्मियों में भी सुखद रहता है. आप त्सोमो झील, बन झाकरी वॉटरफॉल, ताशी व्यू पॉइंट और कंचनजंगा के मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं.

मैक्लॉडगंज, हिमाचल प्रदेश
मैक्लॉडगंज जिसे ‘लिटिल ल्हासा’ के नाम से जाना जाता है. एक शांत पहाड़ी स्थान है. यहां की तिब्बती संस्कृति, बौद्ध मठ और त्रिउंड ट्रेक बच्चों और युवाओं के लिए एडवेंचर से भरपूर अनुभव देते हैं. यह जगह परिवार संग एडवेंचर ट्रिप के लिए एक शानदार विकल्प है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गोवा – बीच, एडवेंचर और फन
गोवा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मस्ती से भरपूर डेस्टिनेशन है. यहां के खूबसूरत समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स और स्थानीय संस्कृति बच्चों को एक नया अनुभव देते हैं. फैमिली के लिए यह जगह आराम और एडवेंचर दोनों का कॉम्बिनेशन है.

तिरुपति, आंध्र प्रदेश
तिरुपति सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं. बल्कि फैमिली ट्रिप के लिए भी एक अच्छा विकल्प है. श्री वेंकटेश्वर मंदिर के अलावा यहां के आसपास की पहाड़ियां, हरियाली और धार्मिक इतिहास बच्चों के लिए शिक्षाप्रद यात्रा साबित हो सकती है.Summer Holiday

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp