गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Murder News: शादी के कुछ घंटे पहले दुल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Murder News: कई सालों से लिव इन रिलेशनशीप में रहे साजन ने शादी से कुछ समय पहले ही दुल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया है। गुजरात के भावनगर में…


Murder News: कई सालों से लिव इन रिलेशनशीप में रहे साजन ने शादी से कुछ समय पहले ही दुल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया है। गुजरात के भावनगर में इस दिल दहला देने वाली घटना से परिवार वाले चौक गए है। जहां दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। वही इस वारदात से मातम छा गया है। आरोपी साजन यानि दुल्ला अभी फरार हो गया है।

Advertisement

जानिए क्या है मामला: बता दे कि यह वारदात (Gujrat) प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास स्थित घर में हुई, जहां दोनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पुलिस के अनुसार आरोपी साजन बरैया और युवती सोनी हिम्मत राठौड़ करीब डेढ़ साल से लिव-इन में रह रहे थे। शुरू में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया था, लेकिन बाद में सगाई और बाकी रस्में पूरी कर ली गई थीं।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डीएसपी आरआर सिंघल ने बताया कि शादी से कुछ देर पहले साड़ी और पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते गंभीर विवाद में बदल गई। गुस्से में साजन ने लोहे के पाइप से सोनी पर हमला किया और उसका सिर दीवार पर दे मारा। शोर सुनकर जब परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े, तब तक सोनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद दुल्हा घर में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गया।

हत्या का केस दर्ज’ जैसे ही हत्या का पता चला तो गंगाजलिया पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित के बड़े भाई विपुल की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp