रेवाड़ी ब्रेकिंग” रेवाड़ी के काकोड़िया गांव में म मगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां होटल पर काम करने वाले महेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
रेवाड़ी पुलिस के अनुसार मंगलवार को महेश का गोकलगढ़ निवासी अशोक के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसी रंजिश के चलते रात में आरोपी अशोक ने होटल के बाहर महेश पर जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी।
गोली लगने के बाद महेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी लगाया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत कुछ ही घंटों में आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश और दिन में हुए झगड़े को माना जा रहा है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।

